अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुसार महिलाओं की फरियाद सुनने के लिए सभी थाना परिसरों में महिला हेल्प डेस्क व पिंक शौचालय तथा महिला विश्राम स्थल बनाने की कवायद चल रही है। टाण्डा कोतवाली परिसर में पीड़ित महिलाओं के विश्राम हेतु विषय कक्ष आरक्षित किया गया है जिसमें शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। कोतवाली मुख्य गेट के समीप ही महिला हेल्प डेस्क का निर्माण कराया जा रहा है तथा पास ही में पिंक शौचालय निर्माणाधीन है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने निर्माणाधीन पिंक शौचालय व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उक्त मौके पर कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। सीओ श्री संतोष ने कोतवाली निरीक्षक श्री संजय को पिंक शौचालय व महिला हेल्प डेस्क सम्बन्धित अन्य दिशा निर्देश दिए। आपको बताते चलेंकि शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क व पिंक शौचालय के निर्माण का निर्देश दिया है।
महिला हेल्प डेस्क व पिंक शौचालय निर्माण का सीओ ने किया निरीक्षण


