WhatsApp Icon

भुलेपुर बाज़ार में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन, देशभर के शायर पेश करेंगे कलाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के भुलेपुर बाज़ार में आज की रात भव्य ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश के नामचीन शायर और कवि अपने कलाम से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे।


आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए शायर, कवि और नातख्वां हिस्सा लेंगे। मंच पर हास्य, ग़ज़ल, नातिया कलाम और देशभक्ति रचनाओं का रंग देखने को मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि मुशायरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
हाफिज महबूब आलम की अध्यक्षता में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन की सरपरस्ती डॉ फ़िरोज़ अख्तर की व क़यादत मुसाब अजीम की रहेगी जबकि संचालक उर्दू सितारे एवार्ड सम्मानित मास्टर मो.असलम खान करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसखारी ब्लाक प्रमुख कुँवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह होंगे। मुशायरा कन्वीनर मास्टर अबुसाद उर्फ सादुल्लाह ने बताया कि मुशायरा में स्थानीय व बाहरी शायर व कवि शामिल होंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय साहित्य प्रेमियों के साथ-साथ दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी लोगों के आने की संभावना है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि समय से पहुंचकर मुशायरे का लुत्फ उठाएं।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.