WhatsApp Icon

ममता या मर्डर मिस्ट्री?—4 मासूमों का कत्ल, लापता मां पर शक, ‘तीसरे शख्स’ की साजिश का एंगल गरम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की सूचना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। बंद घर के अंदर खून से सने शव और मां का लापता होना—पहली नजर में शक मां पर जाता है, लेकिन अब मामला सिर्फ “मां की दरिंदगी” ही नहीं, बल्कि “गहरी साजिश” की आशंका तक पहुंच चुका है।

मृतकों में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और उनकी बहन सादिया (08) शामिल हैं। चारों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि दरवाजा अंदर से बंद था। घटना के बाद से मां का कोई सुराग नहीं है।

बच्चों के पिता नियाज, जो कई वर्षों से सऊदी अरब में रहकर काम कर रहे हैं, ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार वह अपने परिवार से बेहद मोहब्बत करते थे—पत्नी और चारों बच्चों को पवित्र उमरा भी करवा चुके थे। नियाज ने मीरानपुर में अपने परिवार के लिए दो मंजिला नया मकान बनवाया था और हर सुख-सुविधा का ख्याल रखते थे। हालांकि, दूसरी शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन की बात भी सामने आ रही है, लेकिन बच्चों के प्रति उनका प्यार हमेशा बरकरार रहा।
बताया जा रहा है कि शनिवार को नियाज ने बच्चों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। शक होने पर उन्होंने अपने एक परिचित को घर भेजा, जहां यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया।

मां कातिल या कोई और खिलाड़ी?
जहां प्रथम दृष्टया मां पर हत्या का शक गहरा रहा है, वहीं इलाके में यह चर्चा भी तेज है कि चार-चार बच्चों की हत्या के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति की गहरी साजिश हो सकती है। कई स्थानीय लोग भी सीधे तौर पर मां को दोषी मानने से बच रहे हैं। और सोशल मीडिया पर इस तरह की तमाम पोस्ट कर पुलिस विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए प्राची सिंह (एसपी) ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
मर्डर मिस्ट्री में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह मां की ममता का अंत है, या नियाज़ का परिवार किसी गहरी साजिश का शिकार हुए है, फिलहाल सच्चाई अभी पर्दे में है लेकिन बहुत जल्द पूरी कहानी सामने आ ही जाएगी। (विशेष रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ सूचना न्यूज़/मान्यता प्राप्त पत्रकार)

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!