WhatsApp Icon

मुहर्रम पर डीएम का सख्त अल्टीमेटम: बिजली-पानी, सफाई और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sharing Is Caring:
पीस कमेटी बैठक में अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन की पैनी नजर, जुलूस मार्गों का होगा निरीक्षण

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त) आगामी मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि मुहर्रम के दौरान बिजली, पेयजल, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है।

शुक्रवार को लोहिया भवन में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि अम्बेडकरनगर की पहचान आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए रही है, लेकिन अफवाहों और शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है।

डीएम ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को जुलूस मार्गों की विशेष सफाई, पेयजल व्यवस्था और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कहा कि मुहर्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!