अम्बेडकरनगर: परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के मैदान में हुआ। एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस अवसर पर विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुन्दर वर्मा, डीएम अनुपम शुक्ला, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विधायक धर्मराज निषाद ने युवा खिलाड़ियों से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।मार्चपास्ट के उपरांत तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर एवं मशाल प्रज्वलित कर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, पीटी/व्यायाम, लंबी/ऊंची कूद, राष्ट्रीय एकांकी, समूह गान, लोकगीत-लोकनृत्य आदि विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर बालिका दौड़ में अंजली (कटेहरी) प्रथम, चांदनी (भियांव) द्वितीय तथा महेक पटेल (भीटी) तृतीय रहीं। पीटी/व्यायाम में जहांगीरगंज की टीम विजेता तथा जलालपुर उपविजेता रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संचालन विजय चन्द्र मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, धनपति यादव, श्याम प्रताप सिंह, हरि गोविंद सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, मनीष ओझा, विवेक द्विवेदी, मीनाक्षी सिंह, प्रिया पाठक, शैलजा मिश्रा, हिमांशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र, मंत्री राजेश कुमार यादव, सतन कुमार, अरुण तिवारी, रामकेवल यादव, अजय पाण्डेय, रामसुन्दर वर्मा, श्याम बाबू चौहान, मोहम्मद अलकमा सहित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।





