WhatsApp Icon

विभिन्न स्थानों पर जलालपुर विधायक राकेश पांडेय का पुतला फूँकर उनके खिलाफ की गई नारेबाज़ी – वीडियों देखें

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्व सांसद व मौजूदा समय में जलालपुर के विधायक सपा नेता राकेश पांडेय का उनके गृह जनपद में कई स्थानों पर पुतला फूँक कर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया गया।


जनपद के विभिन्न स्थानों पर जलालपुर विधायक राकेश पांडेय का पुतला दहन किया गया। हंसवर थानाक्षेत्र के रांगेराधव विद्याल के सामने एवं कटोखर चौराहा सहित रफीगंज बाजार में जलालपुर विधायक राकेश पांडेय का पुतला जला कर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग करने की जानकारी होते ही आम मतदाताओं में आक्रोश देखा गया। बताते चलेंकि राकेश पांडेय बसपा के सिम्बल जनपद से सांसद रह चुके हैं और गत विधान सभा चुनाव से ठीक पहले 13 जनवरी 2022 को सपा जॉइन कर सपा के सिम्बल पर जलालपुर से विधायक बने थे। श्री राकेश के पुत्र रितेश पांडेय सपा बसपा गठबन्ध में बसपा के सिम्बल पर जनपद से सांसद बने और दो दिन पूर्व बसपा से त्याग पत्र देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। ऐसा माना जा रहा है कि श्री राकेश भी बहुत जल्द सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। राज्यसभा में क्रास वोटिंग करने की खबर से सपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया और जगह जगह पर राकेश पाण्डेय का पुतला जलाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया गया।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.