WhatsApp Icon

हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष राम सिंगार गौतम को पुलिस ने भेजा जेल – जानिए कारण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हिन्दुत्व वादी नेता राम सिंगार गौतम को अलीगंज पुलिस ने 2011 के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष नेता राम सिंगार गौतम के खिलाफ जहांगीरगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 449/11 में विशेष न्यायालय एससीएसटी एक्ट द्वारा वारंट जारी था जिस मामले में अलीगंज पुलिस ने राम सिंगार गौतम को गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे गिरफ्तार कर लिया।
जहांगीरगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 448/11 पर धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452, 336, 427 आईपीसी व 7 सीएलए एक्ट दर्ज है और उक्त मामले में वारंटी अभियुक्त रामसिंगार गौतम पुत्र स्व. रामफल निवासी दहियावर थाना अलीगंज के खिलाफ न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट द्वारा वारण्ट जारी किया गया था। रामसिंगार गौतम को गिरफ्तार करने ने एसआई संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.