WhatsApp Icon

पूर्वांचल को मिला अत्याधुनिक स्वास्थ्य तोहफ़ा, रविवार को होगा मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व कैंसर केयर का आगाज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्वांचल क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी पहल होने जा रही है। टाण्डा–अकबरपुर मार्ग स्थित खेतापुर में नवनिर्मित पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व कैंसर केयर का भव्य शुभारंभ रविवार से होने जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों को जिस आधुनिक अस्पताल का इंतज़ार था, वह अब समाप्त होने जा रहा है।

100 बेड की क्षमता से युक्त यह अत्याधुनिक अस्पताल न केवल अंबेडकरनगर बल्कि आसपास के जनपदों के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगा। अब गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के इलाज के लिए मरीजों को लखनऊ, वाराणसी या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के अंतर्गत कैंसर केयर, जनरल मेडिसिन, सर्जरी, आईसीयू, इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, आधुनिक लैब और अनुभवी चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के गरीब, मध्यमवर्गीय और ग्रामीण मरीजों को सुलभ, सस्ता और समय पर इलाज मिल सकेगा।

क्षेत्रीय लोगों में अस्पताल के शुभारंभ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह अस्पताल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। कुल मिलाकर पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व कैंसर केयर का शुभारंभ क्षेत्र के सामाजिक और स्वास्थ्य विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!