WhatsApp Icon

मेडिसिटी का भव्य आगाज़, सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं से लाखों को मिलेगा जीवनदान

Sharing Is Caring:

टाण्डा अकबरपुर मार्ग पर खेतापुर में है 100 बेड का मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर सेंटर

डीएम व एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों व नेताओं की रही मौजूदगी

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर- मान्यता प्राप्त) टाण्डा–अकबरपुर मार्ग स्थित खेतापुर में नवनिर्मित 100 बेड की क्षमता वाले मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर सेंटर का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों, नेताओं व समाजसेवियों की मौजूदगी रही।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी रह चुके केस्को कानपुर के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल (IAS), कानपुर नगर की डीएफओ सुश्री दिव्या अग्रवाल (IFS), अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला (IAS), पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर (IPS), बहराइच के डीएफओ सुंदरेश (IFS) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेडिसिटी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि मेडिसिटी के शुभारंभ से अम्बेडकरनगर व आसपास के जिलों के लाखों लोगों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी इलाज की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी, जिससे गंभीर बीमारियों में समय पर उपचार संभव हो सकेगा और इस हॉस्पिटल में बहुत जल्द सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंद मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा।

मेडिसिटी में कैंसर केयर, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा, आधुनिक आईसीयू, इमरजेंसी सेवाएं, उन्नत जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां सभी वर्गों के लोगों के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा और मरीजों को बाहर बड़े शहरों में भटकने से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी श्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने व डीएम का बयान सुनने के लिए 💐 इसे टच करें उन्होंने बताया कि गोल्डन हार्स के दौरान मरीजों के जीवन बचाने के लिए हम जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज को भी ट्रामा सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और बेवाना (पूर्वांचल एक्सप्रेस वे) व राजेसुल्तानपुर (गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे) में भी ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव रखा गया है जिससे गोल्डन हार्स का लाभ उठाते हुए लोगों का जीवन बचाया जा सके।

डॉक्टर आसिफ अख्तर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने अथवा किसी अन्य घटना दुर्घटना के फौरन बाद वाले गोल्डन हार्स को प्रभावी बना कर लाखों लोगों की जान बचाने में मेडिसिटी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इंस्ट्राग्राम पर इस खबर की पूरी वीडियो देखने व डीएम का बयान सुनने के लिए इसे टच करें।

स्थानीय नागरिकों में मेडिसिटी के शुभारंभ को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मेडिसिटी का यह शुभारंभ जनपद अम्बेडकरनगर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से एडिशनल सीएमओ डॉ संजय वर्मा, डॉक्टर ज़हीर अहमद, अनुराग विश्वकर्मा उर्फ गोलू, टाण्डा सब रजिस्ट्रार सतेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, हाजी कफील अहमद, राम पियारे विश्वकर्मा, डॉ इश्तियाक अहमद अंसारी, फ़ज़ले करीम, व्यापारी नेता शंकर गुप्ता, फ़ैज़ी आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद रहे।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.