WhatsApp Icon

इश्क, इनकार और कत्ल?—4 मासूमों की मौत, मां पर आरोप लेकिन फिर मिली लाश और अब ‘आमिर’ का खौफनाक अंत

Sharing Is Caring:

आमिर की मौत से मां पर लगा दाग जहां धुल उठा, वहीं अब भी कई बड़े सवाल ज़िंदा हैं–

अम्बेडकरनगर का बहुचर्चित हत्याकांड अब एक खौफनाक ‘इश्क और जुनून’ की कहानी की ओर इशारा कर रहा है। चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या, फिर मां का कत्ल और अब मुख्य आरोपी आमिर का पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पूरी वारदात ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पुलिस कप्तान प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि 19 वर्षीय आमिर मृतका गासिया से शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि इसी एकतरफा चाहत और जुनून ने पूरे परिवार को निशाना बना दिया।


गत 2 मई को चार मासूमों की हत्या के बाद शक मां पर गया था, लेकिन अगले ही दिन गासिया का शव नाले में मिलने से पूरा मामला पलट गया। अब जांच की सुई आमिर पर टिक चुकी है।
04 मई की सुबह सुड़ारी-अफजलपुर के पास पुलिस से मुठभेड़ में आमिर घायल हुआ और अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आमिर की तलाशी में उसकी जेब से पीले धातु के कुंडल और सफेद धातु की पायल बहु बरामद हुई है, जो मृतका के बताए जा रहे हैं। यह बरामदगी हत्या के बाद लूट या सबूत छिपाने के एंगल को मजबूत कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आमिर पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। यानी यह कोई पहली वारदात नहीं थी, बल्कि एक आपराधिक मानसिकता का सिलसिला पहले से जारी था।
सवाल अभी भी कायम है कि क्या ये नरसंहार अपने से बड़ी महिला से प्यार कर शादी करने से जुड़ा था और बच्चों को रास्ते से हटाने के बाद मां को भी मार दिया गया, या फिर इस कहानी में अभी और किरदार सामने आने बाकी हैं।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस कांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक जुनून और अपराध मासूम जिंदगियों को यूं ही निगलते रहेंगे।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!