WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील के लेखपाल मनीष यादव ने रचा इतिहास, समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद पर चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर- मान्यता प्राप्त) मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर टाण्डा तहसील में तैनात लेखपाल मनीष यादव ने बड़ी सफलता हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 के घोषित परिणाम में उनका चयन समीक्षा अधिकारी सचिवालय पद पर हुआ है। जैसे ही सफलता की खबर सामने आई, तहसील कर्मियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से आलापुर तहसील के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्थित ऐनवा गांव निवासी मनीष यादव, श्री राम सुरेश यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लोकमान्य ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज नरियांव, जहांगीरगंज से वर्ष 2015 में हाईस्कूल पास कर पूरी की। इसके बाद वर्ष 2017 में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया, आजमगढ़ से इंटरमीडिएट तथा वर्ष 2020 में पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर से बीएससी की डिग्री प्राप्त की।

मनीष यादव वर्ष 2023 बैच में लेखपाल पद पर चयनित हुए थे और 10 जुलाई 2024 से टाण्डा तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नौकरी के साथ कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने सीमित संसाधनों और सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि निबंध लेखन की तैयारी के लिए वह “डिकोड एग्जाम” के उत्तर लेखन अभ्यास से जुड़े रहे, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला।

अपनी सफलता पर मनीष यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मनीष यादव की इस उपलब्धि पर टाण्डा एसडीएम डॉ. शशिशेखर, टाण्डा तहसीलदार गरिमा भार्गव, टाण्डा सब रजिस्ट्रार सत्येंद्र कुमार यादव, लेखपाल परमेन्द्र पटेल, सत्यम सिंह सहित तहसील के अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के युवाओं के लिए मनीष यादव की सफलता प्रेरणा बन गई है। नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी कर समीक्षा अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होना उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण माना जा रहा है। मनीष यादव को बधाइयां मिलने का सिलसिला अनवरत जारी है।

बारकोड स्कैन कर सूचना न्यूज़ व्हाट्सएप्प चैनल फॉलो कर लें जिससे अम्बेडकरनगर की हर खबर सूचना न्यूज़ व्हाट्सएप्प चैनल पर तत्काल मिळतो रहेगी। 

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!