WhatsApp Icon

मकर संक्रांति पर दान का महत्व: आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट ने किया खिचड़ी भोज व कंबल वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जलालपुर नगर क्षेत्र के पास स्थित गायत्री मंदिर परिसर में वृहद खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल का वितरण भी किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम से पूर्व आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रिन्नू गुप्ता ने ट्रस्ट के संस्थापक घनश्याम दास गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, श्याम जी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव में जीवन न गुजारे।
मकर संक्रांति पर दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सनातन परंपरा में मकर संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं, जिसे शुभ और पुण्यदायक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन अन्न, वस्त्र, कंबल और तिल-गुड़ का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और समाज में आपसी भाईचारा व सेवा भाव को बल मिलता है। आयोजन के दौरान खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय नागरिकों ने आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी सहयोगकर्ताओं व स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के कृष्ण कुमार गुप्ता आलोक बाजोरिया कुलदीप अग्रहरि हृदय शंकर मिश्रा मनोज यादव श्याम जायसवाल गुलाब अग्रहरि महेंद्र चौहान गायत्री माता संस्थान के महंत ओम भारद्वाज सहित अन्य सदस्य व सहयोगीगढ़ मौजूद रहे।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!