WhatsApp Icon

घर में लटकती मिली ज़िंदगी: 10 साल की बेटी ने दी पिता को मौत की खबर, मीरनपुरा में सनसनी!

Sharing Is Caring:

घर में लटकती मिली ज़िंदगी: 10 साल की बेटी ने दी पिता को मौत की खबर, मीरनपुरा में सनसनी!

टाण्डा (अम्बेडकरनगर): नगर के मीरनपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दिल दहला देने वाली इस घटना में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मृतका की 10 वर्षीय मासूम बेटी ने ही फोन कर अपने पिता को मां की मौत की सूचना दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीरनपुरा निवासी गणेश गुप्ता की 38 वर्षीय पत्नी शीला देवी ने दोपहर करीब 12:38 बजे कपड़े के सहारे लोहे के बक्से से कूदकर फांसी लगा ली। उस समय पति दुकान पर मौजूद था और घर में बेटी अकेली थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटी सौम्या गुप्ता उर्फ परी ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और घबराकर तुरंत अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई मुनीमनरंजन दूबे, एसआई वंदना मौर्या, दीवान अनवर खान सहित महिला कांस्टेबल गायत्री और कांस्टेबल अवनीश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि गणेश गुप्ता और शीला देवी का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर निवासी परिवार में हुआ था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, मृतका पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और स्वभाव से काफी शक करती थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

(नोट: अगर आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें — समय पर संवाद और मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।)

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!