WhatsApp Icon

धान कटाई करने गए वृद्धा का 24 घण्टा बाद भी नहीं लगा सुराग, हत्या की आशंका

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार को अपने घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित धान के खेत में कटाई करने गई 65 वर्षीय महिला का 24 घण्टा बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सका है जबकि धान कटाई वाले स्थान पर खून व टूटी चूड़ियां किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा कर रही हैं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने तलाश तेज़ कर दिया है लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


प्राप्त जानकारी केअनुसार भीटी थानाक्षेत्र के खमपुर मदरभारी गाँव की 65 वर्षीय रामरती पत्नी स्व. रामजीवन निषाद शुक्रवार को अपने घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत मे धान काटने गई थी लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी जिससे पड़ोसी परेशान हो गए। तलाश के दौरान जहां धान की कटाई हो रही थी वहाँ खून एवं टूटी चूडियां नज़र आई जिसके बाद पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका प्रकट करते हुए पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही घने जंगलों तक तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका, बुजुर्ग महिला की तलाश शनिवार को भी जारी है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
भीटी थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि लापता वृद्धा की तलाश की जा रही है, उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है जिसके कारण अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
बहरहाल 24 घण्टा बीत जाने के बाद भी रहस्यमय ढंग से लापता वृद्धा का कोई सुराग नहीं लग सका है हालांकि घटना स्थल पर टूटी चूडियां व खून के निशान किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा कर रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.