WhatsApp Icon

सुनसान रास्ते में महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास, शिकायत के बाद आरोपी फरार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दवा लेकर घर लौट रही एक अधेड़ महिला के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ और जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बीते शनिवार देर शाम दवा लेकर घर वापस आ रही थी। उसी दौरान गांव का ही चंद्रभान सुनसान रास्ता पाकर उसे जबरन खेत के बगल झाड़ियों की ओर खींचने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को खेत में पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला किसी तरह छटपटाते हुए खुद को बचाने में सफल रही। इसी बीच रास्ते पर किसी के आने की आहट पाकर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना से भयभीत महिला ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इस संबंध में मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसे मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

error: Content is protected !!