WhatsApp Icon

मासूमों के कत्ल के 24 घंटे बाद नाले से बरामद हुआ मां का शव, ‘मर्डर मिस्ट्री’ अब साजिश की ओर!

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मीरानपुर हत्याकांड में बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के 24 घंटे के भीतर ही लापता मां का शव घर से महज चंद कदम दूर एक नाले से बरामद हुआ है। इस खुलासे के बाद पूरे मामले की दिशा बदलती नजर आ रही है।


अब तक जिस मां पर बच्चों की हत्या का शक जताया जा रहा था, उसकी मौत ने केस को और पेचीदा बना दिया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि महिला की भी बेरहमी से हत्या की गई है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
“पहले पोस्टर जारी, फिर मिली लाश”
पुलिस जहां एक ओर फरार मां की तलाश में पोस्टर जारी कर रही थी, वहीं दूसरी ओर अचानक नाले से उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास भारी भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

(‘मां कातिल’ की कहानी पर बड़ा सवाल)
इस नए मोड़ के बाद अब तक की सबसे बड़ी धारणा—कि मां ही कातिल है—कमजोर पड़ती दिख रही है। चार बच्चों और अब मां की मौत ने पूरे मामले को “डबल मर्डर से आगे, एक बड़ी साजिश” की शक्ल दे दी है।

‘ जांच और तेज, साजिश का शक गहराया”
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें हर एंगल पर जांच में जुटी हैं। फॉरेंसिक जांच और आसपास के साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि इस खौफनाक कांड की असली कहानी सामने आ सके।

सवाल अब और खतरनाक हो गया है कि क्या मां को फंसाया गया या क्या चार मासूमों के कत्ल के पीछे कोई संगठित साजिश है। सच अब और भी रहस्यमय हो गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!