अम्बेडकरनगर: जनपद में हुई एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, देवरिया जनपद की एक पांच बच्चों की माँ ने 18 वर्षीय युवक से शादी कर सब को हैरान कर दिया है। दोनों की उम्र में काफी अंतर ही नहीं है बल्कि महिला का पहला पति भी बच्चों के साथ मौजूद रहा। पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए धोखेबाज बताया है वहीं पत्नी ने पति को शंकालु बताते हुए अपनी दूसरी शादी का बचाव किया जबकि 18 वर्षीय युवक ने कहा कि महिला का पति उसे मारने की बात करता था लेकिन अब वह उसके साथ रहेगा और उसके बच्चों को भी अपनाने को तैयार है।
अम्बेडकरनगर जनपद का 18 वर्षीय निखिल जो देवरिया में कबाड़ खरीदने का काम करता है, कबाड़ ख़रीदते खरीदते वहां के एक गांव की रहने वाली लगभग 45 वर्षीय मुन्नी देवी से उसकी बातचीत होने लगीं। बातचीत धीरे धीरे आगे बढ़ी तो दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। महिला अपने पहले पति व पांच बच्चों के साथ रहते हुए अपने शादीशुदा जीवन से असंतुष्ट थी और पत्नी पर बलराम नाम के युवक जिसे वो देवर मानती थी, से बात करने पर उसका पति अखिलेश उस पर शंका करता था, जिसके कारण वह निखिल के साथ आ गई। दोनों ने जहाँगीरगंज थाना क्षेत्र के एक मंदिर में अखिलेश के सामने ही शादी रचाई, शादी के बाद महिला का पहला पति अखिलेश भी बच्चों को लेकर देवरिया लौट गया। पहले पति ने अपनी पत्नी को धोखेबाज बताया और कहा कि वह अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिताना चाहता है। उसका कहना है कि पहले वह बलराम नाम के युवक के साथ बातचीत करती थी, अब यहां आकर शादी कर लिया है, यह धोखेबाज है और अब वह अपने पांच बच्चों के साथ आगे का जीवन बितायेगा और उन्हें अच्छी परवरिश देकर उन्हें ऐसा बनाएगा की उन्हें माँ की कमी महसूस न कर सकें।
वहीं शादी करने वाले 18 वर्षीय निखिल ने कहा कि उसका पति उसे मारने की बात करता था, जिसके कारण वह उसे अपने साथ ले आया और यहां शादी कर लिया है। निखिल का कहना है कि यदि उसका पहला पति बच्चों को दे देगा तो वह उन्हें भी पालेगा, बच्चों को पालने के लिए वह भरपूर मेहनत करेगा।बहरहाल अनोखी शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है, एक 18 वर्षीय युवक अपने से उम्र में काफी बड़ी और पांच बच्चों की माँ के साथ शादी किया है।




