WhatsApp Icon

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने के लिए जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों को दिए निर्देश

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


हरदोई (रिपोर्ट: मोहम्मद असअद) जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु न्यायालय परिसर के दस कक्षीय भवन में बैठक सम्पन्न हुई। जनपद न्यायाधीश ने बैठक में कहा कि 12 मार्च 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 पराकम्य लिखित अधिनियम, वसूली, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अश्मनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 1 रवीन्द्र कुमार ,स्पेशल जज एस. सी./एस. टी. (P. A.) एक्ट मोहम्मद रिजवानुल हक, स्पेशल ई. सी. एक्ट श्रीमती प्रीती श्रीवास्तव, स्पेशल जज पाक्सो,सुनील कुमार सिंह-॥,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न.-14 पाक्सो सुश्री निरूपमा विक्रम,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न.-15 पाक्सो दीपक यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न.-11 एन डी पी एस अबुल कैश,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न.-16 अनिल कुमार-6,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ. टी. सी. (महिला) हेमेंद्र कुमार सिंह,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ. टी. सी. सुधाकर दुबे,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार गोंड, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम शीलबंत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अलका पाण्डेय,अपर सिविल जज (सी. डि.) श्रीमती तूलिका बन्धु, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंशु माली पाण्डेय, श्रीमती रश्मि चन्द्र, सिविल जज सी. डि.एफ. टी. सी. राम गोपाल यादव, अंकुर चित्रांशी, सिविल जज जू. डि. विनोद कुमार यादव, अपर सिविल जज जू. डि. अनुज सिन्हा, सिविल जज जू. डि. एफ. टी. सी. महिला श्रीमती वैशाली सिंह,तथा कु. श्वेता आदि मौजूद रहीं।

अन्य खबर

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल, उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा होगा साफ : विश्वनाथ पाल

खेत में गोवंश काटने के मामले में सुनील व कलीम को पुलिस ने भेजा जेल

नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम – डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

error: Content is protected !!