WhatsApp Icon

खेत में गोवंश काटने के मामले में सुनील व कलीम को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: धान के खेत में गाय काटने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बताते चलेंकि सम्मनपुर थाना क्षेत्र में विगत रात्रि पुलिस गस्त के दौरान ग्रामीणों से सम्मनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बलुआ बहादुर गांव के बाहर धान के खेत में दो व्यक्तियों ने एक गोवंश पशु की गर्दन काटकर वध कर दिया है। गांव के लोग मौके पर उन दोनों व्यक्तियों को घेर कर रोके हुए हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर एक गोवंश पशु मृत अवस्था में बरामद किया गया ।पास में ही पड़े एक लोहे के चापड़ को बरामद किया गया । ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपियों से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम सुनील कुमार वर्मा पुत्र आशाराम वर्मा निवासी नगपुर थाना कोतवाली जलालपुर व दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद कलीम पुत्र जहीर अहमद निवासी नगपुर थाना कोतवाली जलालपुर बताया। जामा तलाशी के दौरान मोहम्मद कलीम के दाहिने हाथ में एक अदद चाकू बरामद हुआ। जरिये दूरभाष पशु चिकित्साधिकारी को सूचित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर परीक्षण हेतु सैम्पल एकत्रित कर, मृत गोवंश के अवशेषों को गड्डा खोदवाकर नियमानुसार निस्तारित करवाया गया ।
सम्मनपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 219/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व मुकदमा संख्या 220/24 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार वर्मा पुत्र आशाराम वर्मा निवासी ग्राम नगपुर थाना जलालपुर व मो. कलीम पुत्र जहीर अहमद निवासी ग्राम नगपुर थाना जलालपुर को धान के खेत बहद ग्राम बलुआ बहादुरपुर से को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसको जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! चार थाना प्रभारी बदले

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

error: Content is protected !!