WhatsApp Icon

भूमि विवाद को लेकर महिला से मारपीट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भस्मा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विपक्षियों पर जबरन निर्माण कार्य कराने का विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


भस्मा गांव निवासी पूनम देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते शुक्रवार को गांव के ही जगदंबा प्रसाद उसकी भूमि में गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य करा रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो विपक्षी ने बांस की बाड़ लगाकर उसका रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। उस दिन किसी तरह मामला शांत हो गया। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन रात करीब आठ बजे जगदंबा प्रसाद, उसकी पत्नी हरिहर, पुत्र सौरभ कुमार व नैना लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। हमले में उसके सिर और मुंह से खून निकलने लगा। शोर सुनकर जब उसका पति और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 108 एंबुलेंस से पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.