WhatsApp Icon

खलीलाबाद बाज़ार से लौट रहे कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसा में दर्दनाक मौत, कोहराम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर/संतकबीरनगर: खलीलाबाद में साप्ताहिक कपड़ा मंडी से मार्किट कर वापस लौट रहे 26 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की सड़क हादसा में दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल साथी को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।


आलापुर तहसील के नेवारी दुराजपुर निवासी 26 वर्षीय कपड़ा व्यापारी मो.अजहर पुत्र जलालुद्दीन अपने साथी आफताब के साथ गमछा बेचने के लिए मोटर साइकिल से साप्ताहिक कपड़ा मंडी खलीलाबाद गया था जहां से वापस लौटते समय महुली थानाक्षेत्र के मुखलिसपुर में एक गैस से भरी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें कपड़ा व्यापारी मो. अज़हर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आफताब को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस नर शव को कब्जे में लेकर संतकबीरनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से दोनों परिजनों में कोहराम मच गया है।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.