WhatsApp Icon

जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने अटल भवन में भाजपा कार्यक्रताओं को दिया कई दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा ने कटेहरी उप चुनाव पर गंभीरता से कार्य करना शुरू कर दिया है। विधान सभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने मंत्रियों को प्रभारी बना कर जिलों में भेज कर चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल, निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मत्स्य मंत्री संजय निषाद, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, वर्तमान/पूर्व प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, प्रवासी/प्रभारी के साथ बैठक कर सांगठनिक कार्यों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।अतिथियों ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने बैठक का शुभारंभ किया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है।भाजपा की रीति नीति अपने कार्यकर्ताओं का चरित्र निर्माण करती है और उन्हें नेता बनाती है।अन्य पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को केवल पीछे पीछे घूमती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने संगठन के लोगों के साथ सुख दुःख में सहभागिता करने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की हितों की संघर्ष के लिए जाना जाता है। भाजपा बिना भेद भाव किए सभी वर्गों और जातियों के लिए जन हित की योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि भाजपा कटेहरी उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि लोक सभा चुनाव में वोटर को दिग्भ्रमित किया। भगवान राम और निषाद राज एक ही गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण किए थे।भगवान राम के समय में ऊंच नीच का भेद नहीं था। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों तक की संरचना शीघ्र कर लिया जाना चाहिए। संगठन के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे कर समन्वय बना कर कार्य किया जाना चाहिए। कहा कि सही दिशा में किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कटेहरी की जनता इस बार विपक्षी दलों की भ्रामक प्रचार में नहीं आयेगी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेगी। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, अनिल वर्मा, ओंकार गुप्ता, डाक्टर राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रफत एजाज, सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,के के मिश्र, रिंकल सिंह, डाक्टर विनोद कुमार, चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु अग्रहरि आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

अकबरपुर गांधी आश्रम शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

यूपी सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम को मिला मजबूत हथियार, टांडा सब रजिस्ट्रार बने बॉलिंग कोच, दिल्ली में दिखेगा अनुभव का दम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.