WhatsApp Icon

किशोर से सोने की बाली उतरवाकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर पुलिस ने किशोर से सोने की बाली उतरवाकर फरार होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 1 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद निवासी रविकांत सेठ ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही उत्कर्ष उपाध्याय उनके पुत्र राजवीर सेठ को सुबह करीब 7:30 बजे चिथरूवीर के पास ले गया और उसके कान में पहनी सोने की बाली जबरन उतरवाकर फरार हो गया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर जलालपुर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालीपुर रोड स्थित ब्रह्मलोक मंदिर के पास से आरोपी उत्कर्ष उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। बाद में न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!