WhatsApp Icon

डीएम आवास पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत – मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी आवास पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलावस्था में लखनऊ रेफर हुए जवान की इलाज़ के दौरान मौत हुई।


शिव कुमार पांडेय ने अलीगंज थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका भाई सूर्यलाल पांडेय होमगार्ड ड्यूटी के लिए शनिवार की दोपहर 03 बजे जिलाधिकारी आवास के लिए जा रहा था कि तेज़ रफ़्तार बाइक यूपी 45 एन 2821 फैशन प्रो जिसे आतिफ पुत्र वसीम निवासी हरसम्हार हंसवर ने टक्कर मार कर घायल कर दिया जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने महामाया मेडिकल कालेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा तहरीर दिया गया है जिस पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अन्य कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!