WhatsApp Icon

देर शाम दुपट्टा से झूलता मिला विवाहिता का शव, हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेज़ार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के नइकी मोहल्ला में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता का शव छत में लगे हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने का मामला संदेहात्मक हत्या या आत्महत्या के बीच उलझ गया है। 33 वर्षीय सीमा पत्नी दिनेश की मौत ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया है।

घटना को लेकर ससुराल पक्ष और हालात के बीच विरोधाभास सामने आ रहा है। ससुरालजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सीमा की तबियत अचानक खराब होने की सूचना दी गई थी, जबकि उनका ही दावा है कि महिला की मौत लगभग 4 बजे ही हो चुकी थी। समय को लेकर यह विरोधाभास मामले को और अधिक संदिग्ध बना रहा है।


मृतिका के पति दिनेश का दावा है कि घटना के समय वह काम पर थे। घर में सीमा अपने दो नाबालिग पुत्रों (10 वर्षीय और 6 वर्षीय) के साथ मौजूद थी। बच्चों की मौजूदगी और घटना की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, सीमा के पारिवारिक जीवन में लंबे समय से कलह चल रही थी। मायका पक्ष का आरोप है कि उसे ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका का मायका आलापुर थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में बताया गया है, जहां से परिजन घटना की सूचना मिलते ही हंसवर पहुंचे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या, दोनों कोणों से जांच के दायरे में है।
हंसवर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.