WhatsApp Icon

पोल्ट्रीफार्म पर सो रहे युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पोल्ट्रीफार्म पर सो रहे युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा फॉरेंसिक टीम सहित आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।


मामला अलीगंज थानाक्षेत्र के मखदूमनगर का है जहां लगभग 55 वर्षीय आस मोहम्मद उर्फ बब्बन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मखदूमनगर प्रतिदिन की तरह रात्रि में मखदूमनागर में ही स्थित प्रसिद्ध पोल्ट्रीफार्म पर सो रहा था जिसकी धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह में हुई। सूचना पर अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह तत्काल पहुंच गए तथा
एडिशनल एसपी विशाल पांडेय व पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक काफी सीधा साधा बताया जा रहा है तथा प्रसिद्ध मुर्गा व्यवसायी ताज मोहम्मद का बड़ा भाई था और प्रतिदिन की तरह रात्रि में पोल्ट्रीफार्म पर ही सोने गया था लेकिन सुबह में गर्दन कटा हुआ शव बरामद हुआ। एडिशनल एसपी श्री विशाल ने बताया कि शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!