WhatsApp Icon

खुलासा: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, बाग में बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और आपसी जलन के चलते युवक को मौत के घाट उतारा गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना सम्मनपुर पुलिस ने 02 मई को हुई सूरज हत्याकांड का सफल अनावरण किया। मामले में थाना सम्मनपुर पर मुकदमा संख्या 93/26 धारा 191(2), 61(2), 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार मृतक सूरज पुत्र दिलीप निवासी जहानियापुर मछलीगांव का संबंध सम्मनपुर गांव की एक युवती से था। बताया गया कि घटना वाली रात सूरज युवती से मिलने गांव के पीछे स्थित बाग में पहुंचा था। इसी दौरान गांव निवासी अरबाज पुत्र मोहम्मद असलम वहां पहुंच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि अरबाज भी उसी युवती से प्रेम करता था।

बताया जा रहा है कि अरबाज ने सूरज को पकड़ लिया और अपने दोस्त शादाब पुत्र स्वर्गीय नूरुल हसन को फोन कर मौके पर बुलाया। शादाब भी डंडा लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सूरज की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। युवती को धमकाकर वहां से भगा दिया गया। गंभीर चोटों के कारण सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सीडीआर, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे पचहत्तर की बगिया क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र मोहम्मद असलम तथा शादाब पुत्र स्वर्गीय नूरुल हसन निवासीगण ग्राम सम्मनपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल राजकुमार कुशवाहा, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र यादव, कांस्टेबल अतुल यादव, कांस्टेबल विशाल शर्मा शामिल रहे।
इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!