WhatsApp Icon

भारत मंडपम में अम्बेडकरनगर का दबदबा, दो ग्राम प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मॉडल यूथ ग्राम सभा के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अंबेडकरनगर जनपद की सहभागिता गौरवपूर्ण रही। जनपद से चयनित दो ग्राम प्रधानों को बुधवार को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विकास खंड टाण्डा अंतर्गत ग्राम पंचायत पैकोलिया के ग्राम प्रधान राजासल्ताना पटेल पुत्र देवी प्रसाद) तथा विकास खण्ड अकबरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकपट्टी के ग्राम प्रधान बालमुकुंद (पुत्र रामविचार) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि मॉडल यूथ ग्राम सभा योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा ग्राम पंचायतों में नवाचार और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर अंबेडकरनगर के ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान जनपद के लिए न केवल उपलब्धि है, बल्कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!