WhatsApp Icon

दावते इस्लामी के जीएनआरएफ द्वारा आयोजित मेगा शिविर में उमड़ी रक्तवीरों की भीड़, टाण्डा विधायक ने भी किया सराहना 

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: फखरे आलम खान) इस्लामिक धार्मिक संस्था दावते इस्लामी की वेल्फेयर यूनिट जीएनआरएफ द्वारा औद्योगिक नगरी टाण्डा के  अलीगंज में संचालित एसबी हेल्थ सेंटर पर एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तवीरों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
अयोध्या से आई ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांस्पोर्टेशन वैन के सहारे जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संरक्षित करने वाले बैग की कमी के कारण सिर्फ 80 रक्तवीरों का खून संरक्षित किया हालांकि शिविर बंद होने के बाद भी एक दर्जन से अधिक लोग रक्त दान करने के लिए मौजूद रहे।

उक्त मौके पर पहुंचे टाण्डा विधायक राममूर्ती वर्मा ने जीएनआरएफ के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि दैविक आपदाओं में मानवता के लिए काम करने वाली जीएनआरएफ द्वारा टाण्डा नगर में रक्तदान शिविर लगा कर रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास अतिसराहनी है। श्री राममूर्ती ने रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

टाण्डा विधायक राममूर्ती वर्मा का स्वागत

जीएनआरफ अयोध्या मंडल इंचार्ज अब्दुल वाहिद अत्तारी ने बताया कि दावते इस्लामी की शाखा जीएनआरएफ पूरे देश में सामाजिक कार्यों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि एक करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है जिसमें लगभग 15 लाख वृक्षारोपण किया जा चुका है तथा विभिन्न स्थानों पर लगातार ब्लड डोनेट कैम्प लगा कर गरीब मरीजों की जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉक्टर आतिफ अंसारी का स्वागत
दावते इस्लामी की सामाजिक संस्था जीएनआरफ ने टाण्डा विधायक राममूर्ती वर्मा व डॉक्टर आतिफ अंसारी को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत भी किया। उक्त मौके पर जीएनआरफ अयोध्या मंडल इंचार्ज अब्दुल वाहिद अत्तारी, डॉक्टर शराफत तौहीद अत्तारी, मौलाना अहमद शकील, नुरूलहसन, हाफिज मुज़फ्फर शफी, डॉक्टर मो.ताहिर, इफ्तेखार अहमद सहित मुसाब अज़ीम, मो.ज़हीर खान, हाजी जावेद अंसारी, मौलाना इम्तियाज़ मंजरी, ज़फर हयात अंसारी, सुरेंद्र वर्मा, डॉक्टर फरमान, अब्दुल ताहा, आसिफ अहमद, अहमद रज़ा, सादान फ़ज़ल, मो.आरिफ, सईद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा रक्त संरक्षित करने आई टीम में मुख्य रूप से वीरेंद्र प्रताप सिंह, आर पी चौहान, सुनील कुमार, डॉक्टर उमेश चंद्रा, विन्देश्वरी प्रसाद पीआरओ, अंकुर पांडेय, शिव बहादुर यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!