WhatsApp Icon

ख़तरे के निशान से पार हुई घाघरा – बाढ़ राहत शिविर स्थापित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र सरयू (घाघरा) नदी ख़तरे के निशान को पार कर बहने लगी है। सतर्कता बरत रहे टांडा तहसील प्रशासन ने तत्काल बाढ़ राहत शिविर औसनपुर को क्रियाशील कर दिया है। एसडीएम व तहसीलदार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर क्षेत्रीय लेखपाल को कई दिशा निर्देश दिया।

सिंचाई खंड टांडा की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार प्रातः 08 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से 03 सेमी ऊपर बह रही है। उप जिलाधिकरी टांडा मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल हालात सामान्य है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।

फिलहाल अवसानपुर गाँव मे बाढ़ राहत शिविर को क्रियाशील कर दिया गया है।
बताते चलेंकि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे बसे आधा दर्जन से अधिक गाँव के प्रभावित होने की संभावना है।
बताते चलेंकि 84.56 मीटर पर घाघरा नदी का चेतावनी लेबल है और 85.56 मीटर पर खरतनाक लेबल है और मौके पर 85.59 मीटर पर घाघरा का जलस्तर चल रहा है जो खतरे के निशान से 03 सेमी अधिक है। ज्ञात रहे सन 2009 में घाघरा नदी का अधिकतम जलस्तर 86.89 मीटर पहुंच गया था जिसके कारण दर्जनों गाँव प्रभावित हुए थे। एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता व तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने अवसानपुर गाँव का निरीक्षण किया एवं बाढ़ राहत शिविर को क्रियाशील किए जाने की पुष्टि किया।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!