WhatsApp Icon

गैंगस्टर रिकॉर्ड वाला शातिर फिर गिरफ्तार: 1.6 किलो गांजा के साथ दबोचा गया अंतरजनपदीय बदमाश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात्रि गश्त और बार्डर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी उजागर होती है।


पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजबीर सिंह और क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चन्देल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर 4 मई की तड़के करीब 1:45 बजे कार्रवाई करते हुए रोहित कन्नौजिया (23 वर्ष), निवासी शेखपुर मलपुरा थाना आलापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 667 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना जहांगीरगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी रोहित कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर धोखाधड़ी, चोरी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन अपराध की दुनिया से उसका नाता नहीं टूटा।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह समेत थाना जहांगीरगंज की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!