WhatsApp Icon

ईओ की तहरीर पर चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

जानलेवा हमला, लूट, सरकारी रजिस्टर को फाड़ने व सरकारी कार्यों में बाधा का भी आरोप

अम्बेडकरनगर: नवीन नगर पंचायत जहांगीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि पर आरोप है कि वो अपने कई साथियों के साथ नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर ईओ पर जानलेवा हमला कर मारपीट करते हुए लूटपाट किया एवं सरकारी रजिस्टर को फाड़ दिया।

उक्त मामले में जहांगीर गंज पुलिस ने ईओ विनय कुमार द्विवेदी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 0261/24 पर बीएनएस की धारा 221, 191(2), 121(1), 132, 324(4), 324(5), 352, 351(2), 351(3) के चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील मौर्य, सनी सिंह व 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहांगीरगंज अधिशाषी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि के बीच नगर पंचायत कार्यालय में जमकर हुए विवाद की चर्चा पूरे जनपद में हो रही है। ईओ श्री विनय का दावा है कि उक्त आरोपियों ने उपस्तिथि रजिस्टर को लेकर गाली गलौज देते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए उपस्तिथि रजिस्टर व अन्य सरकारी दस्तावेज़ फाड़ दिया है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!