अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में संचालित सागर हॉस्पिटल संचालक व वरिष्ठ डॉक्टर राजेश्वर यादव के पिता क्रांति यादव को बीती रात्रि भव्य कार्यक्रम के दौरान भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत की आत्मा को शांति के लिए मंगलवार की रात्रि में तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सकल यादव, सपा जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ कप्तान सिंह, भोलू यादव, पप्पू यादव, टाण्डा चेयरमैन पति डॉक्टर दस्तगीर अहमद, सैय्यद कसीम अशरफ सहित काफी संख्या में संभ्रांत नागरिक शामिल हुए।
उक्त कार्यक्रम में पूरे जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने भी पहुंच कर क्रांति यादव को पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया। आपको बताते चलेंकि सागर हॉस्पिटल के संचालक क्रांति यादव अतिप्रसिद्ध व वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉक्टर मनीषा यादव के ससुर भी थे। प्रख्यात सर्जन डॉक्टर राजेश्वर यादव व महिला डॉक्टर मनीषा यादव को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है।
वरिष्ठ डॉक्टर राजेश्वर यादव के दिवंगत पिता को दी गई भावभीनी श्रधांजलि


