WhatsApp Icon

दो दिन पहले घर पहुंचे युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, देवलर में पेड़ से झूलता मिला शव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: बेला परसा शराब ठेका के पास एक 24 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई, दूसरी तरफ देवलर गाँव के बाहर बाग में 48 वर्षीय युवक का शव झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बसखारी थानाक्षेत्र के बेला परसा गाँव का है,जहां शराब ठेका के निकट सोमवार की सुबह 24 वर्षीय रमेश राजभर पुत्र राम सिंगर का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव मिलने की सूचना से भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा के अनुसार मृतक रमेश रोजगार के चक्कर में कई बार बाहर गया लेकिन सफल नहीं हुआ और दो दिन पूर्व गाँव में पुनः लौटा था तथा रविवार शाम से अचानक लापता हो गया था जिसकी तलाश परिजनों द्वारा की जा रही थी और सोमवार की सुबह शराब के ठेका के निकट उसका शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। रमेश अपने पिता का एकलौता पुत्र था तथा शराब का आदी बताया जा रहा है।
दूसरी तरफ राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के देवलर गाँव के बाहर बाग में एक पेड़ से झूलता 48 वर्षीय श्याम सुंदर वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी देवलर का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष अक्षय पटेल की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष श्री अक्षय के अनुसार मृतक श्याम सुंदर मानसिक पीड़ित था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
बहरहाल सोमवार को जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों का शव बरामद हुआ जिसु पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.