WhatsApp Icon

डीएम एसपी ने ईदगाहों पर पहुंच कर दी बकरीद पर्व की बधाई एवं क्षेत्र में किया भ्रमण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा बकरीद “ईद उल अजहा” त्यौहार के अवसर पर तहसील अकबरपुर एवं टांडा क्षेत्र अंतर्गत स्थित ईदगाह एवं अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम एसपी ने शांति व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा लोगो से मिलकर पर्व की शुभकामनायें दिया।


इस अवसर पर अधिकारी द्वय द्वारा टांडा के जुबेर चौराहा, घंटाघर चौक से चिंतौरा से होते हुए मुबारकपुर, बसखारी, किछौछा दरगाह आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया गया। जनपद में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी सदर डॉ शशि शेखर एवं क्षेत्राधिकार देवेंद्र मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!