WhatsApp Icon

पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखी प्रशासन की मुस्तैदी, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर तथा जी.के. जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा संचालन की तैयारियों को परखा। अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता का माहौल देखने को मिला।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भर्तियों में शामिल इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन जिस तरह डीएम और एसपी लगातार निगरानी करते हुए हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, उससे अभ्यर्थियों में भी विश्वास का माहौल बना है।

जनपद में परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यशैली सराहना का विषय बनी हुई है। अधिकारियों की सक्रियता यह संदेश देती है कि शासन की मंशा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!