WhatsApp Icon

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी का किछौछा में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

Sharing Is Caring:

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी का किछौछा में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने उपजिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से संवाद कर मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने का आग्रह किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!