WhatsApp Icon

एनटीपीसी टांडा में मजदूर दिवस: 41 श्रमिकों को 29 लाख का हितलाभ, डीएम बोलीं—“विकास की नींव श्रमिक”

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एनटीपीसी टांडा में भव्य आयोजन के साथ श्रमिक सम्मान, जन-जागरूकता और हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और श्रमिकों को राष्ट्र निर्माण की असली ताकत बताया।


29 लाख का हितलाभ वितरण: 41 श्रमिकों को कुल 29,00,721 रुपये की सहायता राशि विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई।

डीएम का संदेश: “देश के विकास की नींव मजदूरों के पसीने पर टिकी है”—अधिकार, सुरक्षा और सम्मान पर जोर।

महिला श्रमिकों पर फोकस: सीडीओ ने 2047 के विकसित भारत लक्ष्य में महिला भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताई।

योजनाओं की जानकारी: कन्या विवाह, मातृत्व, शिक्षा प्रोत्साहन, श्रम योगी मानधन समेत कई योजनाओं पर जागरूकता।

लाइव प्रसारण: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

मेडिकल कैंप: श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा।

भारी भागीदारी: सैकड़ों श्रमिकों की मौजूदगी, महिला श्रमिकों की उल्लेखनीय भागीदारी।

कार्यक्रम में एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने श्रमिकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे आयोजन में सम्मान और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उक्त मौके पर सीडीओ आन्नद कुमार शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव, उपयुक्त उद्योग हरि प्रताप मौर्य, एनटीपीसी परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा, महाप्रवंधक सतर्कता सुभाष चबदर सिंह, अल्ट्राटेक के करुणा कारण तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बहरहाल मजदूर दिवस पर एनटीपीसी टांडा का यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और कल्याण के प्रति मजबूत संदेश बनकर उभरा।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!