जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने मीडिया और आमजन से की बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: फखरे आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत 07 मई से 21 मई 2026 तक “स्व-गणना” (Self Enumeration) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान के माध्यम से अब नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस को टच कर इंस्ट्राग्राम पर सुने डीएम ईशा प्रिया का पूरा बयान
जनपद की तेज़तर्रार जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए पत्रकारों, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालकों सहित सभी जनपद वासियो से विशेष सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती भर नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य की विकास योजनाओं की बुनियाद तैयार करती है। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय होती है। ऐसे में यदि प्रत्येक नागरिक सही और समय पर अपनी जानकारी दर्ज करता है तो सरकार को योजनाएं बनाने और संसाधनों के उचित वितरण में मदद मिलेगी।
स्व-गणना प्रक्रिया को सरल और डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है।
स्व-गणना पोर्टल:
Self Enumeration Portal स्वतः जनगणना में शामिल होने के लिए इस👌को टच करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए पत्रकार बंधु स्वयं भी स्व-गणना करें और अपने समाचार पत्रों, वेब पोर्टल, डिजिटल प्लेटफॉर्म तथा सोशल मीडिया के जरिए आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने भरोसा जताया कि जनपद अम्बेडकरनगर के नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उक्त जानकारी सूचना विभाग प्रभारी विनय वर्मा ने दिया है।


