WhatsApp Icon

देशी बम उठाने पर हुआ विस्फोट, मासूम का काटना पड़ा एक हाथ, परिजन का बुरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देशी बम की चपेट में आये 13 वर्षीय किशोर का हाथ चिकित्सकों को मजबूरन काटना पड़ा जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर तहसील के थाना क्षेत्र हंसवर के ग्राम सैदपुर लेद्दुआडीह निवासी जगदीश यादव अपने परिवार के साथ मांझा केवटला में मसूर की फसल काटने के लिए गए हुए थे जहां उनका 13 वर्षीय पुत्र अतुल यादव ने खेत में गेंद समझ कर देशी बम उठा लिया लेकिन इस दौरान देशी बम फूट गया जिससे अतुल के दाएं हाथ का पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति काफी खराब होने के कारण चिकित्सकों ने कलाई पर से पंजा को काट कर अलग कर दिया। हाथ कटने की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते हैंकि मांझा क्षेत्र में जंगली सुअरों को भागने के उद्देश्य से देशी बम खेतों में रखा जाता है जिस्की जानकारी खेती करने वालों को होती है लेकिन किशोर अतुल ने देशी बम को गेंद समझ कर उठा लिया और उसी समय विस्फोट होने के कारण उसे पंचा से हाथ धोना पड़ा।

अन्य खबर

15 हजार दीपों से जगमगाया श्रवण धाम, जिलेभर में जले सवा चार लाख से अधिक दीप

एनटीपीसी टांडा में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा उत्साह

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

error: Content is protected !!