WhatsApp Icon

पेड़ से बांधकर युवक से की गई दरिंदगी के मामले में दो गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पकड़ी मरहरा गांव में भीड़तंत्र की हैवानियत सामने आई है। चोरी के शक में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। लाठी-डंडों से की गई इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार कुछ दबंगों ने कानून को ताक पर रखकर युवक को पकड़ लिया और बिना किसी पुष्टि या पुलिस सूचना के उसे पेड़ से बांधकर पीटते रहे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह भीड़ ने न्यायाधीश बनने का ढोंग रचते हुए युवक पर कहर बरपाया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार पुत्र राम दरस और राजदेव यादव पुत्र रघुवर, निवासी पकड़ी मरहरा को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। हालांकि घटना में शामिल कई अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
प्रभारी कोतवाल जैद अहमद ने साफ कहा है कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल एक-एक आरोपी की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!