WhatsApp Icon

दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता की मौत, दो लाख की थी मांग, सास ससुर व पति के खिलाफ तहरीर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दहेज लोभियों द्वारा एक और विवाहिता की बलि दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका का विवाह वर्ष 2020 में अंकित तिवारी पुत्र जनार्दन तिवारी निवासी बरहीं नासिरपुर कोतवाली अकबरपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित किया जाता था।


मृतका के भाई विशाल तिवारी ने आरोप लगाया कि बीती रात्रि ससुराल में उसकी बहन बिट्टन तिवारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मामले में मृतका के भाई ने अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर सास, ससुर और पति के खिलाफ तहरीर दी है तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग दहेज उत्पीड़न के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!