WhatsApp Icon

साइबर जागरूकता अभियान के कारण ठगों का शिकार होने से बच गए वरिष्ठ अधिवक्ता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला साइबर सेल द्वारा लगातार चलाये जा रहे साइबर जनजागरूकता अभियान का असर अब खास व आम जनता में दिखाई देने लगा है। जागरूकता अभियान के कारण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ अधिवक्ता साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।


जानकारी के अनुसार जलालपुर तहसील में प्रैक्टिस करने वाले 50 वर्षीय अधिवक्ता राजेश यादव को बुधवार सुबह लगभग 11 बजे उनके मोबाइल पर 45 हजार रुपया डेबिट होने का एक संदेश प्राप्त हुआ। इसी बीच एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को उनका रिश्तेदार ‘डॉ. बनारसी’ बताते हुए कहा कि उनके बैंक खाते की केवाईसी न होने के कारण उसकी रकम उनके खाते में भेजी जा रही है। उसने इलाज के नाम पर 20 हजार रुपया तत्काल एक अन्य खाते में भेजने की मांग किया।
अधिवक्ता को मामले पर शक हुआ और साइबर ठगी की आशंका के कारण उन्होंने तुरंत अपने वास्तविक रिश्तेदार डॉक्टर बनारसी से फोन कर जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर ने न तो कोई रकम भेजी है और न ही पैसे की मांग की है। ठगी की नीयत समझते ही राजेश यादव ने तत्काल संदिग्ध मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया और किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से इंकार कर दिया।

अधिवक्ता राजेश यादव ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें। खाते, ओटीपी या निजी जानकारी बिना पुष्टि के कभी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.