WhatsApp Icon

तलवापार दरगाह कमेटी ने सीओ सहित एसएचओ व एसओ का धन्यवाद ज्ञापित कर किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा की अतिप्रसिद्ध दरगाह हज़रत मौलाना हक्कानी शाह रह.तलवापार में गुरुवार की रात्रि को एक मुस्लिम युवक द्वारा ही बाबा की मज़ार की तख्ती को पैर से मार कर गिरा दिया था जिसकी सूचना के बाद भारी पुलिस बल के साथ अविलम्ब पहुंचे टाण्डा सीओ, अलीगंज थानाध्यक्ष व टाण्डा कोतवाली निरीक्षक की तत्परता व ताबड़तोड़ कार्यवाही से प्रसन्न दरगाह कमेटी ने अधिकारियों को सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


दरगाह हक्कानी शाह रह.तलवापार के मोतवल्ली नदीम एज़ाज़ सहित स्थानीय संभ्रांत लोगों ने सीओ फंदा शुभम कुमार सिंह, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्त को फूलों की माला पहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया। सीओ टाण्डा श्री शुभम ने भी स्थानीय लोगों को शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!