शोकसभा आयोजित कर CMS को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त चिकित्सालय के सी एम एस रहे डॉक्टर सन्त प्रकाश गौतम को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित राजनीतिक व प्रशासनिक लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। जनपद के नोडल अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस कप्तान अवनीश कुमार मिश्र , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता आदि ने स्वर्गीय डॉक्टर एस पी गौतम की तश्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। अम्बेडकरनगर नर्सिंग होम एसोसिएशन द्वारा भी आपात ऑन लाइन शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, डॉक्टर सैय्यद हैदर मेंहदी, डॉक्टर आर सी गुप्ता, डॉक्टर के पी द्विवेदी, डॉक्टर मुकुल त्रिपाठी, डॉक्टर जे के सिंह, डॉक्टर वी के मिश्रा, डॉक्टर राजीव उपाध्यक्ष, डॉक्टर पवन, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर अकील, डॉक्टर राशिद अनवर, डॉक्टर टी फातमा, डॉक्टर वंदना गुप्ता, डॉक्टर के पी गुप्ता, डॉक्टर कुमार, डॉक्टर आर वी सिंह आदि शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने सी एम एस डॉक्टर गौतम की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित किया है। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने जिला कार्यालय पर सोशल डिस्टेंडिंग का पालन कराते हुए शोकसभा का आयोजन किया, तथा डॉक्टर गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के लिए बड़ी हानि बताया। उक्त अवसर पर सुनील सावंत, संजय प्रधान, आशाराम, बाल मुकुंद धुरिया, प्रीतम पाल, अजय गौतम, जितेंद्र निषाद, प्रवीण शर्मा, मोअज्जम, राम प्रताप राजभर, बच्चा रमा वर्मा आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने कोरोना की जंग को पराजय करने में जुटे साथी की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कद्दावर सपा नेता व पूर्व एम एल सी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुःख प्रकट किया है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू ने डॉक्टर गौतम के सरल स्वभाव की चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ने भी श्री गौतम को नमन करते हुए समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली ने सी एम एस की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विवेक शाही ने भी सी एम एस डॉक्टर एस पी गौतम की मृत्यु पर दुःख प्रकट करते हुए श्रधांजलि अर्पित किया। 
बहरहाल जिला अस्पताल के मुखिया डॉक्टर एस पी गौतम की मृत्यु पर स्वास्थ विभाग, प्रशासनिक व पुलिस अमला ही नहीं दुखी है बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख प्रकट कर श्रधांजलि अर्पित किया है।

अन्य खबर

विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वालों दो अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने भेजा जेल

सपा ने घोषित किया कटेहरी प्रथम उपचुनाव का प्रत्याशी

नहीं दिया गुंडा टैक्स तो दबंग ज़बरन छीन ले गए मोटर साइकिल – चार दिन बाद भी नहीं बरामद हुई बाइक

error: Content is protected !!