WhatsApp Icon

सपा का नामांकन कल, विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे शिवपाल यादव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है लेकिन अभी तक सत्ता पक्ष भाजपा ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है जबकि सपा व बसपा पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गए हैं। सपा प्रत्याशी का मंगलवार को जहां नामांकन प्रस्तावित है वहीं शिवपाल यादव एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री


शिवपाल यादव का दो दिवसीय कार्यक्रम जनपद में प्रस्तावित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती शोभावती वर्मा का नामांकन मंगलवार को 11 बजे प्रस्तावित है। बताते चलेंकि सपा ने 277 कटेहरी उपचुनाव में राष्ट्रीय महासचिव व सांसद लालजी वर्मा की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती शोभावती वर्मा लगातार क्षेत्र कर मतदाताओं से संपर्क करती नज़र भी आ रही हैं।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे जनपद में प्रवेश करेंगे जबकि 02 बजे कटेहरी के गौरा बसन्तपुर में पेट्रोल पंप के पास दशरथ वर्मा महाविद्यालय में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। श्री शिवपाल पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी के आवास पर भी जाएंगे जहां स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद अकबरपुर के साईं प्लाज़ा होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और बुधवार को आज़मगढ़ जनपद के लिए रवाना होंगे।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!