WhatsApp Icon

गुस्से में पैर मारने से पूड़ी बनाने वाली महिला पर गिरी खौलते तेल की कढ़ाई 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: प्रधान के घर पर रामलीला के कलाकारों के लिए भोजन बना रही महिला पर खौलते तेल की कढ़ाई गिरने से झुलस गई जिसके महामाया मेडिकल कालेज में इलाज हो रहा है।


मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुन्थर गाँव का है जहां रामलीला कलाकारों के लिए ग्राम प्रधान के घर पर भोजन बनाया जा रहा था कि कुछ लोग गुस्से में प्रदीप उर्फ दीपू राजभर को ढूंढते हुए वहां पहुँचे लेकिन वहां दीपू नहीं था। पूड़ी बनाने वाली महिला से भी पूंछा तो उसने कहा कि उसे नहीं पता है, महिला की बात सुनकर युवक ने गुस्से में आकर कढ़ाई में लात मार दिया जिससे गर्म तेल महिला के पैर व कमर में लग गया और वो चीखने चिल्लाने लगी जिससे आरोपी भाग खड़ा हुआ। तेल से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी पर तत्काल टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी घायल महिला के पास पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबर

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

गुल्लू हत्याकांड में उम्रकैद के फैसले के बाद शबाना नाज का बड़ा पलटवार! ‘अपनों’ पर उत्पीड़न के आरोप, पालिका में फंसाने का दावा—बोलीं, न्यायालय पर पूरा भरोसा

error: Content is protected !!