WhatsApp Icon

खेत में पशुओं का चारा काटने गए युवक की दबंग कोटेदार व उसके पुत्रों ने की जमकर पिटाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) खेत में चारा काटने गए युवक को गांव के ही कोटेदार व उसके पुत्रों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटे आई। पीड़ित परिजनों ने विपक्षी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांगुराडीला का है। गांव निवासी जसवंत आकाश ने बताया कि गांव के एक खेत में जानवरों के चारे के लिए चार काटने गया था। इसी दौरान गांव के हो कोटेदार अशोक वर्मा आकर मां बहन की गाली देने लगा जब उसका विरोध करने लगा तो विपक्षी ने अपने पुत्र अखिलेश सहित अन्य परिजनों ने को बुला लिया और सभी लोगों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया । जिसमें दाहिना हाथ पूरी तरह से टूट गया जबकि पूरे शरीर पर गंभीर चोटे आई है। बुरी तरह से हो रही पिटाई से पीड़ित ने हल्ला गोहर शुरू कर दिया।

हल्ला गुहार पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह जान बचाते हैं जलालपुर कोतवाली पहुंचे विपक्षी के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में जलालपुर कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव ने बताया कि पीड़ित कीतहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल हेतु भेजा गया है जहां पर हालत को गंभीर देखते ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अन्य खबर

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

शराब के ठेके पर खूनी संघर्ष, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!