WhatsApp Icon

मौत के मुहाने पर स्कूल बस: खाई में पलटी, चीखों के बीच बच निकले मासूम—शिक्षिका घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पल भर के लिए मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच निकले। हादसे में एक महिला शिक्षिका घायल हो गईं।
घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर ककरहिया गांव स्थित भीखपुर मोड़ के पास सोमवार की है।

जानकारी के अनुसार, अशरफपुर भूआ स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नरेंद्र इंटर कॉलेज की अध्यापिका ज्योत्सना द्विवेदी स्कूटी से सड़क पार कर रही थीं। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक को बचाने के प्रयास में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे सड़क किनारे खाई में पलट गई।
बस के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चे डर के मारे रोने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह और कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि स्कूटी गिरने से शिक्षिका को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और सड़क पर बढ़ती लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, बड़ी अनहोनी टलने से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!