WhatsApp Icon

बुनकरों की बिजली फ्लैट रेट योजना के अंतिम संसोधन की बैठक में अब इंजीनियर एजाज व असीम भी होंगे शामिल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे की राजधानी लखनऊ के डालीगंज में स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में आगामी 22 दिसंबर की दोपहर 01 बजे सरकार द्वारा बुनकरों के लिए चलाई जा रही अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत फ्लैट रेट योजना के अंतिम संसोधन पर मुहर लगेगी जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, सूक्ष्म और लघु उद्योगों, खादी ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और कपड़ा मंत्री राकेश सचान मौजूद रहेंगे।


उक्त बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न जनपदों से बुनकर प्रतिनिधियों को विधिवत नामित कर आमन्त्रित किया गया है।
अम्बेडकरनगर से 11 सदस्यों की सूची गत दिनों हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अयोध्या के सहायक आयुक्त परिक्षेत्र नीरज कुमार यादव द्वारा जारी की गई थी। श्री नीरज द्वारा शुक्रवार को एक दूसरी सूचि जारी करते हुए टाण्डा बुनकर व सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी व भूलेपुर के मो.असीम को भी नामित किया है।
बताते चलेंकि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग द्वारा जारी सूची के अनुसार अब अम्बेडकर नगर से कुल 13 लोग आगमी 22 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। बुनकरों के हित फ्लैट रेट बिजली योजना को कम दर पर लागू करने के लिए गत तीन वर्षों से अथक प्रयास करने वाले सकरवाल टाण्डा निवासी समाजसेवी डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी व व्यापारी भाजपा नेता प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता सहित टाण्डा के इंजीनियर एजाज अहमद, हाजी इफ्तेखार अहमद, हाजी कासिम अंसारी, शाहनवाज़ बज़्मी, शाहबाज़ गांधी, सगीर बज़्मी, रईस अहमद, इकबाल अख्तर जबकि जलालपुर से मसूद अहमद व गुलाम असलम एवं भूलेपुर के मो. असीम को नामित किया गया है जो बैठक में बुनकरों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अटल बिहारी वाजपेयी विद्युत फ्लैट रेट योजना के अंतिम संसोधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
बहरहाल बुनकर फ्लैट रेट बिजली योजना की दर कम करने की गत तीन वर्षों से लगातार लड़ाई लड़ने वाले डॉक्टर इश्तियाक अहमद अंसारी व व्यापारी नेता शंकर गुप्ता सहित 13 सदस्यीय टीम अम्बेडकर नगर से लखनऊ पहुंच कर शासन के समक्ष बुनकरों के भविष्य पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

अन्य खबर

आज रात टाण्डा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! ऐतिहासिक दधिकांदव मेले पर पुलिस का कड़ा पहरा

नेवरी अंडरपास बना मुसीबत का सबब! जलभराव में डूबीं सड़कें, मासूमों की ड्रेस-जूते भीगे—कंधों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाते दिखे अभिभावक

हारून रशीद शाह के उर्स व मेला में धार्मिक गरिमा से खिलवाड़ पर रोक की मांग, SDM ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

error: Content is protected !!